खैरागढ़

खैरागढ़. कुदरत ने बरपाया कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही 4 महिलाएं, 1 की गई जान 3 घायल

साकेत श्रीवास्तव

28-05-2025 09:24 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. कुदरत ने बरपाया कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही 4 महिलाएं, 1 की गई जान 3 घायल

खैरागढ़. 28 मई दिन बुधवार काे शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि रोज की तरह खेतों में मेहनत कर रहीं ग्रामीण महिलाओं पर बुधवार को दोपहर के समय प्रकृति ने कहर बरसा दिया। 

जानकारी अनुसार बता दें कि ग्राम दौजरी में 28 मई को दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली, और तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमान से बिजली गिरी। यह बिजली खेत में काम कर रहीं चार महिलाओं पर आ गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि राज बाई कश्यप उम्र 50 वर्ष, पति तुलाराम कश्यप ग्राम दौजरी निवासी की दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहीं तीन महिलाएं बिरझा यादव पति दुर्जन यादव उम्र 55 वर्ष,शशि यादव पति सुरेश यादव उम्र 50 वर्ष और बुधियारिन बाई यादव पति बिसरू राम यादव उम्र 60 वर्ष सभी ग्राम दौजरी के निवासी है। यह तीनो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान वह पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 को सूचना दी मौके पर 108 की टीम पहुंची और तुरंत गंडई अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है। इस हादसे की जानकारी मिलते खैरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार गंडई अस्पताल में परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे और मृत महिला के परिजनों को राज्य सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वाशन दिया गया।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर की ऑन द स्पॉट मौत

BY साकेत श्रीवास्तव24-05-2025
खैरागढ़. इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: पोस्टमार्टम करने के बदले पैसों की डिमांड, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

खैरागढ़

खैरागढ़. इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: पोस्टमार्टम करने के बदले पैसों की डिमांड, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

BY साकेत श्रीवास्तव25-05-2025
खैरागढ़. अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 28.40 लीटर अवैध शराब जब्त 2 आरोपियों को भेजा जेल

क्राइम

खैरागढ़. अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 28.40 लीटर अवैध शराब जब्त 2 आरोपियों को भेजा जेल

BY साकेत श्रीवास्तव23-05-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE