छत्तीसगढ़

रायपुर/खैरागढ़. भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर विक्रांत सिंह सम्मानित, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

साकेत श्रीवास्तव

03-08-2025 05:07 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. भाजपा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर विक्रांत सिंह सम्मानित, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

00 केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष को मिला ‘सदस्यता गौरव सम्मान’

नवा रायपुर/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में भाजपा के 200 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन पार्टी के संगठन महापर्व – सदस्यता अभियान के तहत हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्य जोड़े।


मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह पार्टी के समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर है, जिन्होंने अभियान को उत्सव में बदल दिया।” उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूरी टीम को ऐतिहासिक सदस्यता वृद्धि के लिए बधाई दी।


विक्रांत सिंह को मिला ‘सदस्यता गौरव सम्मान’

इस अवसर पर केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह को ‘सदस्यता गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने अभियान के दौरान 5,000 से 10,000 के बीच नए सदस्य जोड़े। राज्यभर से इस श्रेणी में केवल 20 कार्यकर्ताओं को यह सम्मान मिला, जिनमें केसीजी से सिर्फ विक्रांत सिंह का चयन हुआ।


सम्मान के बाद श्री सिंह ने कहा, “यह लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमने इसे तीन महीने तक संगठन महापर्व की तरह मनाया।”


60 लाख प्राथमिक, 65 हजार सक्रिय सदस्य

उन्होंने बताया कि अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रभारी संजय श्रीवास्तव और वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशन में चला। इसके अंतर्गत 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्य जोड़े गए।


संगठन को नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया। यह संगठनात्मक सफलता भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना

BY साकेत श्रीवास्तव01-08-2025
खैरागढ़. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा

खैरागढ़

खैरागढ़. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा

BY साकेत श्रीवास्तव28-07-2025
खैरागढ़. बगैर लाइसेंस खाद बेचने वालों पर गिरी गाज: अमलीडीह में जब्ती, तीन दुकानों को नोटिस

खैरागढ़

खैरागढ़. बगैर लाइसेंस खाद बेचने वालों पर गिरी गाज: अमलीडीह में जब्ती, तीन दुकानों को नोटिस

BY साकेत श्रीवास्तव31-07-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE