Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. नवरात्र पर्व पर खैरागढ़ बनेगा संस्कृति का केंद्र, प्रदेशभर में चर्चित रास-गरबा महोत्सव इस बार और भी भव्य रूप में

साकेत श्रीवास्तव
18-09-2025 03:58 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. नवरात्र पर्व पर खैरागढ़ बनेगा संस्कृति का केंद्र, प्रदेशभर में चर्चित रास-गरबा महोत्सव इस बार और भी भव्य रूप में
खैरागढ़. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला मुख्यालय खैरागढ़ में नवरात्र पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा। खास आकर्षण रहेगा रास-गरबा महोत्सव, जो प्रदेशभर में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। इस बार तीन दिवसीय यह आयोजन 24, 25 और 26 सितंबर को नगर के ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में भव्य पैमाने पर संपन्न होगा। गरबा नृत्य की धुनों और पारंपरिक वेशभूषा से सजे हर वर्ग के लोग हजारों की संख्या में इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।
तैयारियों में जुटी समिति
नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर की अगुवाई में इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिभागियों की सूची मंगाई जा रही है और नगर के विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी गरबा अभ्यास में जुट गए हैं।
हर आयु वर्ग के लिए श्रेणियां
नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने बताया कि महोत्सव में इस वर्ष मिनी, जूनियर, सीनियर के साथ-साथ फ्री ग्रुप श्रेणी भी शामिल की गई है। इसमें किसी भी उम्र के पुरुष और महिलाएं अपना समूह बनाकर गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सकेंगे।
खैरागढ़ की बनी पहचान
रास गरबा आयोजन की शुरुआत पदुम लाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल प्रांगण से हुई थी, जब ‘नई शुरुआत’ संस्था ने इसे प्रारंभ किया था। विक्रांत सिंह ने बताया कि एक साधारण पहल से शुरू हुआ यह आयोजन आज भव्य रूप ले चुका है और प्रदेशभर में खैरागढ़ के रास-गरबा महोत्सव की अलग पहचान बन गई है। तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण
गरबा महोत्सव के बाद 28 सितंबर को लोक रंग अर्जुन्दा की सांस्कृतिक प्रस्तुति फतेह मैदान, खैरागढ़ में होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्षानुसार राम-लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा, रावण दहन और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. प्रीमियम शराब दुकान बंद कराने पर अड़े कांग्रेसी, कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठी विधायक नगर के अन्य मुद्दों पर भी सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. सलिहा गांव में हंगामा: रसूखदार परिवार का मालवाहक पकड़ा, मवेशी छोड़ने पर ग्रामीणों का विरोध
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम मुढ़ीपार में होगा शूरवीर राजा गुरु बालकदास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी करेंगे शिरकत
BY साकेत श्रीवास्तव • 18-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. “दीदी के गोठ” कार्यक्रम में गूंजीं प्रेरक कहानियाँ – विक्रांत सिंह बोले, स्व-सहायता समूह की महिलाएं गांव की तरक्की की राह खोल रही हैं
BY साकेत श्रीवास्तव • 19-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/छुईखदान. मां महामाया मंदिर कोड़का में पांच दिवसीय भव्य मानस महोत्सव, जगराता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा मंदिर प्रांगण
BY साकेत श्रीवास्तव • 19-09-2025
