Breaking News
खैरागढ़
छुईखदान. छुईखदान-दनिया-उदयपुर मार्ग के किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी

साकेत श्रीवास्तव
04-06-2025 10:14 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. छुईखदान-दनिया-उदयपुर मार्ग के किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
छुईखदान. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) परियोजना के तहत जिले में बन रही छुईखदान-दनिया-उदयपुर सड़क को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि बिना भूमि अधिग्रहण और उचित मुआवजा दिए उनकी कृषि भूमि पर सड़क निर्माण कर दिया गया है।
नवंबर 2022 में तत्कालीन एसडीएम रेणुका रात्रे ने राजस्व विभाग व ADB अधिकारियों की बैठक बुलाकर सीमांकन व प्रतिवेदन का आदेश दिया था, लेकिन आज तक लगभग 141 प्रभावित किसानों के जमीन का न सीमांकन हुआ न ही गणना पत्र बांटे गए। इससे प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है।
अब तक 141 किसान मुआवजे से वंचित
प्राप्त जानकारी अनुसार छुईखदान-उदयपुर-दनिया सड़क निर्माण के लिए कुल 227 किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक केवल 86 किसानों को ही मुआवजा मिला है। बाकी 141 किसान आज भी मुआवजे के लिए भटक रहे हैं, पर प्रशासन से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
उदयपुर और खपरी दरबार जैसे गांवों के किसान लगातार तहसील व जनपद कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। चैन राम साहू व हरिनंद साहू सहित कई किसानों की जमीनें सड़क में चली गईं, लेकिन अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी ने प्रशासनिक चुप्पी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर मुआवजा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो तहसील घेराव, धरना और आमरण अनशन जैसे आंदोलन होंगे।
जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी के प्रमुख मांग
1. सभी प्रभावित किसानों को तुरंत गणना पत्र दिया जाए।
2. पारदर्शी तरीके से उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
3. मकान, पेड़ या संरचनाओं की क्षति की भरपाई की जाए।
4. प्रशासन जनसुनवाई आयोजित करे।
यह मामला अब प्रशासनिक लापरवाही और किसानों के हक की खुली अनदेखी का प्रतीक बन चुका है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में सामाजिक असंतोष और आंदोलन दोनों गहराने तय हैं।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. डॉक्टर की दादागिरी: खबर कवरेज के दौरान पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश, गाली-गलौच कर दी धमकी
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अवेली सरपंच और पंच पर शासकीय भूमि में अवैध कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की कार्रवाई की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम अवेली में हुए अटल जी प्रतिमा के अपमान मामले में भाजपा नेताओं ने प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर की पूजा अर्चना
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अवेली में अटल जी की मूर्ति का अपमान: कांग्रेस नेता मनराखन देवांगन ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025
