Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम अवेली में हुए अटल जी प्रतिमा के अपमान मामले में भाजपा नेताओं ने प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर की पूजा अर्चना

साकेत श्रीवास्तव
06-06-2025 01:38 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. ग्राम अवेली में हुए अटल जी प्रतिमा के अपमान मामले में भाजपा नेताओं ने प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर की पूजा अर्चना
खैरागढ़. जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली से एक शर्मनाक और हिंसा भड़काने वाली घटना सामने आई, जहां अटल चौक में लगी पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर किसी असामाजिक तत्व द्वारा जूतों की माला पहना दिया गया।
ग्रामीणों ने सुबह जब मूर्ति में जूतों की माला देखी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची जालबांधा पुलिस ने ग्राम कोतवाल व ग्रामीणों की सहायता से जूतों की माला को नीचे उतरवाकर बरामद किया और मामले की जांच में जुट गई।
इस पूरी घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है कांग्रेस नेता भी इस घटना को शर्मनाक और भारत रत्न अटल बिहारी का बड़ा अपमान बता रहे हैं अब इस पूरी घटना में भाजपा भी हरकत में आई है भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, जनपद पंचायत सभापति शैलेन्द्र मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ बिसेसर साहू, भाजपा नेता डोरेलाल साहू सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान करवाकर शुद्ध किया व पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया गया।
पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि हम हमारे मार्गदर्शक पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया ऐसे महापुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान नहीं सहेंगे हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. डॉक्टर की दादागिरी: खबर कवरेज के दौरान पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश, गाली-गलौच कर दी धमकी
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. शर्मनाक घटना: ग्राम अवेली में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में असामाजिक तत्व ने पहनाई जूतों की माला, ग्रामीणों में आक्रोश
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. दो सूत्रीय मांगों लेकर अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. कांग्रेस की पत्रकार वार्ता: युक्तियुक्तकरण के विरोध में बड़े आंदोलन की तैयारी
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025
