खैरागढ़

खैरागढ़. वनाग्नि के दुष्प्रभाव समझाने जिले के स्कूलों में जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

साकेत श्रीवास्तव

03-02-2026 06:24 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. वनाग्नि के दुष्प्रभाव समझाने जिले के स्कूलों में जागरूकता प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


खैरागढ़. वनाग्नि के दूरगामी और गंभीर दुष्प्रभावों को देखते हुए खैरागढ़ वनमंडल द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत (भा.व.से.) के नेतृत्व में वनों के संरक्षण और आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत महुआ वृक्ष ब्लेजिंग कर कंट्रोल बर्निंग, दीवार लेखन, पोस्टर चस्पा, गांवों में मुनादी, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सरपंचों एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति अध्यक्षों को पोस्टकार्ड के माध्यम से अपील जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी लाल ली द्विवेदी के विशेष सहयोग से आज खैरागढ़ विकासखंड के 37 एवं छुईखदान विकासखंड के 40 हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वनमंडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से “अग्नि सेवा वीर” प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है, साथ ही पंकज राजपूत द्वारा स्वरचित पुस्तक एवं “वन अग्नि परिचायिका” भी भेंट की गई।

इसी अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल अमलीपारा में निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें निबंध में 12 और रंगोली में 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी मानिकपुरी प्रथम, साधना रजक द्वितीय और रूपाली वर्मा तृतीय रहीं, जबकि निबंध प्रतियोगिता में रितानी यादव प्रथम, मोनिका वर्मा द्वितीय और हिना साहू तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को संस्था प्रमुख सुनील गुनी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल में निबंध के लिए बंजारे सर, आसिफ सर व खिलेश सर तथा रंगोली के लिए गीता मैडम, जागृति मैडम व जयलक्ष्मी मैडम शामिल रहीं।

वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वनाग्नि से जल, मिट्टी, जैव विविधता और वन्यजीवों को भारी क्षति होती है। त्वरित कार्रवाई हेतु खैरागढ़ वनमंडल कार्यालय में फॉरेस्ट फायर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आग की सूचना तुरंत मोबाइल नंबर 9301321797 पर दें।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. शानदार सफलता की मिसाल: 183 अंकों के साथ FMGE उत्तीर्ण, खुशबू परिहार ने रचा प्रेरणादायी कीर्तिमान

BY साकेत श्रीवास्तव29-01-2026
खैरागढ़. राख में बदलने के बजाय देहदान का निर्णय: चोपड़ा दंपत्ति ने चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया शरीर

खैरागढ़

खैरागढ़. राख में बदलने के बजाय देहदान का निर्णय: चोपड़ा दंपत्ति ने चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया शरीर

BY साकेत श्रीवास्तव03-02-2026
खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज

खैरागढ़

खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज

BY साकेत श्रीवास्तव31-01-2026

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE