राजनीति

खैरागढ़. मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ अरुण भारद्वाज को मिली खैरागढ़ शहर कांग्रेस की कमान

साकेत श्रीवास्तव

14-01-2026 12:38 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ अरुण भारद्वाज को मिली खैरागढ़ शहर कांग्रेस की कमान


खैरागढ़. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला अध्यक्षों के बाद अब शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस निर्णय के साथ ही खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में लंबे समय से चल रहा संगठनात्मक इंतजार समाप्त हो गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

खैरागढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सबसे अधिक चर्चा और घमासान देखने को मिला। इस पद के लिए जितेंद्र सिंह गौर, निवर्तमान शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़ और अरुण भारद्वाज जैसे मजबूत दावेदार मैदान में थे। गहन विचार-विमर्श और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंततः प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने डॉ. अरुण भारद्वाज के नाम पर मुहर लगा दी।

अन्य नियुक्तियों में खैरागढ़ ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संदीप सिरमौर, छुईखदान शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में रामकुमार पटेल, मुढ़ीपार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में तेजराम वर्मा तथा गंडई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शत्रुघ्न चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहर और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि इनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. मंडई मेले की खुशियां मातम में बदलीं, चाकूबाजी में 26 वर्षीय युवक की मौत

BY साकेत श्रीवास्तव13-01-2026
खैरागढ़. जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

क्राइम

खैरागढ़. जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

BY साकेत श्रीवास्तव08-01-2026
खैरागढ़. जमीन की लालच में एक बार फिर आस्था तार-तार: शनि मंदिर के पास पीपल वृक्ष गिराने की कोशिश, पुलिस ने जब्त की जेसीबी

खैरागढ़

खैरागढ़. जमीन की लालच में एक बार फिर आस्था तार-तार: शनि मंदिर के पास पीपल वृक्ष गिराने की कोशिश, पुलिस ने जब्त की जेसीबी

BY साकेत श्रीवास्तव10-01-2026

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE