Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. दुबेलिया तेली साहू समाज ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का किया सम्मान, बोर खनन कार्य पर जताया आभार

साकेत श्रीवास्तव
14-01-2026 06:40 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. दुबेलिया तेली साहू समाज ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का किया सम्मान, बोर खनन कार्य पर जताया आभार
खैरागढ़. दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया।समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने श्री सिंह से सौजन्य भेंट कर शाल और श्रीफल भेंट किया, साथ ही मुंह मीठा कराकर उनका सम्मान किया।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ स्थित दुबेलिया तेली साहू समाज की भूमि पर लंबे समय से बोर खनन की आवश्यकता थी। समाज की इस मांग को जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने गंभीरता से लेते हुए बोर खनन कार्य पूर्ण कराया। इस पहल से समाज के लोगों को जल सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे समाज में हर्ष और संतोष का माहौल है। इसी सहयोग और संवेदनशीलता के लिए समाज की ओर से विक्रांत सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कौड़िया में हाल ही में आयोजित महासभा कार्यक्रम का स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भी श्री सिंह को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रवास के कारण वे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके थे।
इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, केंद्रीय सचिव संतोष साहू सहित बृजलाल साहू, पुनीत साहू, सुरेश साहू, अनीश साहू, प्रमोद साहू, मदन साहू और नंदू साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने समाज हित में किए गए कार्यों के लिए विक्रांत सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments (0)
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मंडई मेले की खुशियां मातम में बदलीं, चाकूबाजी में 26 वर्षीय युवक की मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-01-2026

क्राइम
खैरागढ़. जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. जमीन की लालच में एक बार फिर आस्था तार-तार: शनि मंदिर के पास पीपल वृक्ष गिराने की कोशिश, पुलिस ने जब्त की जेसीबी
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. कल अंतिम मौका: फसल बीमा कराने की समय-सीमा 15 जनवरी, जिले के हजारों किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. अवैध धान परिवहन पर सख्ती: जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर, आमजन से मांगा सहयोग
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-01-2026







