Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

साकेत श्रीवास्तव
05-05-2025 05:48 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
00 बड़ी संख्या में पुलिस बल की रही तैनाती
00 अब बिना देरी किए जल्द शुरू होगा अटल चौक का निर्माण कार्य: विक्रांत सिंह
खैरागढ़. लंबे समय तक चले विरोध के बाद आखिरकार आज अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कांग्रेस द्वारा लगातार चरणबद्ध आंदोलन करते हुए नगर पालिका पर मीरा बाई चौक को नियम विरुद्ध हटाकर वहां अटल चौक स्थापित करने का आरोप लगाते हुए उस स्थान पर पुनः मीरा बाई की मूर्ति स्थापित करने व सीएमओ के विरुद्ध शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं भाजपा द्वारा भी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस द्वारा नगर की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वहां जो मूर्ति थी वो मीरा बाई की थी ही नहीं, वहां मीरा बाई के नाम से कभी कोई चौक था ही नहीं नगर पालिका के रिकॉर्ड में भी मीरा बाई चौक का नामोनिशान नहीं है।
जिसके बाद कांग्रेस की अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है अब आज काफी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका द्वारा अटल चौक के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, पार्षद विनय देवांगन, अजय जैन, रूपेंद्र रजक, शैलेन्द्र वर्मा, मोनिका रजक, छुईखदान मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, आलोक श्रीवास, प्रकाश ठाकुर, जिला भाजपा युवा मोर्चाध्यक्ष आयश सिंह, पीयूष पटेल, ऋषभ सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर पालिका स्टॉफ उपस्थित रहे।
अब बिना किसी देरी शुरू होगा अटल चौक का निर्माण कार्य: विक्रांत सिंह
प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक नगर पालिका में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने कहा गया है इसी के तहत आज खैरागढ़ में अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, अब बिना किसी भी देरी के जल्द अटल चौक का निर्माण कार्य शुरू होगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा की होगी स्थापना: नरेश वर्मा सीएमओ
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा ने बताया कि 29 लाख 40 हजार की लागत से अटल चौक का निर्माण किया जाना है इसमें भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 7 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है व चौक का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जल्द चौक का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. मीरा बाई चौक तोड़फोड़ मामले को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता: कहा वो मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, कांग्रेस बेबुनियाद बातें करके नगर की जनता को गुमराह न करें
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-04-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ओलावृष्टि से फसलें हुई चौपट: ग्राम मड़ौदा के सैकड़ों किसानों ने ज्ञापन सौंपकर की मुआवजे की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025
