Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नृत्य संध्या का हुआ आयोजन

साकेत श्रीवास्तव
30-04-2025 10:58 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नृत्य संध्या का हुआ आयोजन
00 बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ लवली शर्मा हुई शामिल
खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कैंपस-2 स्थित डॉ नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर नृत्य संध्या का आयोजन संपन्न हुआ। मंगलवार 29 अप्रैल को नृत्य संकाय की ओर से आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं।
इस दौरान छात्र कलाकारों ने नयनाभिराम प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की इस प्रस्तुति को देखकर कुलपति ने प्रशंसा की और इस बेहतर आयोजन के लिए नृत्य संकाय को बधाई दी।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि विभिन्न प्रस्तुतियों को एक सूत्र में पिरोकर सजाया गया है, इसमें विद्यार्थियों की मेहनत झलकती है। इनके साहस और ऊर्जा को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि इस विश्वविद्यालय की कुलपति बनकर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही हूं। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि यह विश्वविद्यालय नई ऊँचाईयों को छुये। कुलपति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिष्ठाता नृत्य संकाय प्रो.डाॅ. नीता गहरवार, अधिष्ठाता संगीत संकाय प्रो.डाॅ. नमन दत्त, प्रो.डाॅ. राजन यादव सहित विद्यार्थीगण व शोधार्थीगण उपस्थित रहे।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. मीरा बाई चौक तोड़फोड़ मामले को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता: कहा वो मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, कांग्रेस बेबुनियाद बातें करके नगर की जनता को गुमराह न करें
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-04-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ओलावृष्टि से फसलें हुई चौपट: ग्राम मड़ौदा के सैकड़ों किसानों ने ज्ञापन सौंपकर की मुआवजे की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025
