छत्तीसगढ़

CG BREKING. सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहेंगे आकस्मिक दौरे पर

साकेत श्रीवास्तव

05-05-2025 09:37 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहेंगे आकस्मिक दौरे पर


छत्तीसगढ़. राज्य में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे और किसी भी जिले में अचानक पहुंचकर आमजन से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की पूर्व तैयारी न हो सके। मुख्यमंत्री श्री साय समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे।

सुशासन तिहार के इस तीसरे चरण में मुख्यमंत्री आमजन से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। यह अभियान 31 मई तक चलेगा, जिसमें समाधान शिविरों में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से आमजन को अपनी समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रखने का अवसर मिलेगा और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचेगा।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. मीरा बाई चौक तोड़फोड़ मामले को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता: कहा वो मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, कांग्रेस बेबुनियाद बातें करके नगर की जनता को गुमराह न करें

BY साकेत श्रीवास्तव29-04-2025
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

खैरागढ़

खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

BY साकेत श्रीवास्तव01-05-2025
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

खैरागढ़

खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

BY साकेत श्रीवास्तव05-05-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE