Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज. धान खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश में दो दिन बढ़ी खरीदी अवधि, किसानों को राहत

साकेत श्रीवास्तव
03-02-2026 07:15 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. धान खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश में दो दिन बढ़ी खरीदी अवधि, किसानों को राहत
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेशभर में धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि बड़ी संख्या में किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी उपज नहीं बेच सके। कई किसानों के टोकन नहीं कट पाए, जबकि जिनके टोकन कटे थे, वे भी विभिन्न कारणों से धान की बिक्री नहीं कर पाए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसी के मद्देनज़र प्रदेश में अब आगामी दो दिनों तक धान की खरीदी जारी रहेगी, ताकि शेष बचे किसान अपनी उपज बेच सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से विपक्षी दलों और विभिन्न किसान संगठनों द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। उनका कहना था कि तकनीकी दिक्कतों, टोकन प्रक्रिया में विलंब और केंद्रों पर भीड़ के चलते हजारों किसान धान नहीं बेच पाए हैं। सरकार के इस फैसले को इन्हीं मांगों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।
राज्य सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण अंचलों में राहत का माहौल है। किसान संगठनों ने उम्मीद जताई है कि बढ़ी हुई अवधि में सभी पात्र किसान अपनी उपज बेच सकेंगे और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुसार संचालित की जाएगी।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. शानदार सफलता की मिसाल: 183 अंकों के साथ FMGE उत्तीर्ण, खुशबू परिहार ने रचा प्रेरणादायी कीर्तिमान
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. राख में बदलने के बजाय देहदान का निर्णय: चोपड़ा दंपत्ति ने चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया शरीर
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-02-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज
BY साकेत श्रीवास्तव • 31-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. भोरमदेव से अमरकंटक तक ज्ञान-यात्रा: रानी रश्मि देवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग का सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-02-2026

ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज. धान खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश में दो दिन बढ़ी खरीदी अवधि, किसानों को राहत
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-02-2026









