खैरागढ़

खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज

साकेत श्रीवास्तव

31-01-2026 07:59 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज


खैरागढ़. विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने आज नगर के सोनार पारा में स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। बैठक में पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती वर्मा ने स्वर्णकार समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी आपसी एकजुटता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर निर्भर करती है। समाज यदि संगठित होकर आगे बढ़े, तो विकास की राह स्वतः प्रशस्त होती है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विधायक ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहयोग को आवश्यक बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और समाज के बीच निरंतर संवाद जरूरी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ शहर के अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज, नगर पालिका खैरागढ़ के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गहरवार सहित सूर्यकांत यादव, देवेंद्र मोहबे, कमल मोहबे, सतीश कन्नौजें, चंद्रशेखर सोनी तथा स्वर्णकार समाज के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास के संकल्प के साथ हुआ।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (1)

sudhirkumar mahobe

sudhirkumar mahobe

बहुत शानदार भाई

3 days ago
Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. शानदार सफलता की मिसाल: 183 अंकों के साथ FMGE उत्तीर्ण, खुशबू परिहार ने रचा प्रेरणादायी कीर्तिमान

BY साकेत श्रीवास्तव29-01-2026
खैरागढ़. राख में बदलने के बजाय देहदान का निर्णय: चोपड़ा दंपत्ति ने चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया शरीर

खैरागढ़

खैरागढ़. राख में बदलने के बजाय देहदान का निर्णय: चोपड़ा दंपत्ति ने चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया शरीर

BY साकेत श्रीवास्तव03-02-2026
खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज

खैरागढ़

खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज

BY साकेत श्रीवास्तव31-01-2026

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE