खैरागढ़

खैरागढ़. महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रही महिलाएं: विक्रांत सिंह

साकेत श्रीवास्तव

03-05-2025 06:12 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रही महिलाएं: विक्रांत सिंह

00 सरकार ने महतारी वंदन की 15वीं किस्त जारी की


खैरागढ़ - छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त विष्णुदेव साय सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डिबीटी के माध्यम से 1-1 हजार रुपए भेजा गया है। केसीजी जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है।महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है। उन्होंने योजना के अंतर्गत मिल चुकी 15 किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी केबिनेट मंत्रियों का आभार जताया है। विक्रांत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा ने ही किया है। जन धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100 रुपए में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाया। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस योजना से महिलाओं को बहुत लाभ हो रहा है। इससे उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक माह पैसे मिल रहें है।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. मीरा बाई चौक तोड़फोड़ मामले को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता: कहा वो मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, कांग्रेस बेबुनियाद बातें करके नगर की जनता को गुमराह न करें

BY साकेत श्रीवास्तव29-04-2025
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

खैरागढ़

खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

BY साकेत श्रीवास्तव01-05-2025
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

खैरागढ़

खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

BY साकेत श्रीवास्तव05-05-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE