Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. भोरमदेव से अमरकंटक तक ज्ञान-यात्रा: रानी रश्मि देवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग का सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

साकेत श्रीवास्तव
03-02-2026 10:26 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. भोरमदेव से अमरकंटक तक ज्ञान-यात्रा: रानी रश्मि देवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग का सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ के हिंदी विभाग का सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण 26 जनवरी से 1 फरवरी तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था प्रमुख डॉ. ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास और पुस्तकीय ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ना रहा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भोरमदेव, अमरकंटक, भेड़ाघाट, सीहोर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, ममलेश्वर एवं पंचमढ़ी जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का अवलोकन किया। इन स्थलों पर विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा, संस्कृति, साहित्य, स्थापत्य और आध्यात्मिक विरासत को निकट से समझने का अवसर मिला।

शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष यशपाल जंघेल ने भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक विकास के लिए अनिवार्य बताया। सहायक प्रभारी डॉ. उमेंद्र कुमार चंदेल ने उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में नाथ-सिद्ध परंपरा तथा सांदीपनी आश्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के भावार्थ की जानकारी दी। वहीं महिला सहायक प्रभारी पायल सुधाकर ने महाकाल मंदिर की विशेषताओं और लाइट शो की सराहना की।
इस भ्रमण में एम.ए. हिंदी, समाजशास्त्र, एम.एससी. जूलॉजी, बी.ए. एवं बी.एससी. तृतीय वर्ष के लगभग 50 विद्यार्थी शामिल रहे। टिकेंद्र, गौरी, नीतेश, देवेंद्र, लीना, ट्विंकल और बिशाखा सहित सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. शानदार सफलता की मिसाल: 183 अंकों के साथ FMGE उत्तीर्ण, खुशबू परिहार ने रचा प्रेरणादायी कीर्तिमान
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. राख में बदलने के बजाय देहदान का निर्णय: चोपड़ा दंपत्ति ने चिकित्सा शिक्षा के लिए दान किया शरीर
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-02-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. सोनारपारा में स्वर्णकार समाज की बैठक, विधायक यशोदा वर्मा बोलीं—एकजुटता और शिक्षा से मजबूत होगा समाज
BY साकेत श्रीवास्तव • 31-01-2026

खैरागढ़
खैरागढ़. भोरमदेव से अमरकंटक तक ज्ञान-यात्रा: रानी रश्मि देवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग का सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-02-2026

ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज. धान खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश में दो दिन बढ़ी खरीदी अवधि, किसानों को राहत
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-02-2026









