Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. रिश्तेदार के घर पर न मिलने पर वापस लौट रहे 53 वर्षीय अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

साकेत श्रीवास्तव
06-05-2025 03:39 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. रिश्तेदार के घर पर न मिलने पर वापस लौट रहे 53 वर्षीय अधेड़ की सड़क हादसे में मौत
खैरागढ़. बीती शाम खैरागढ़-दुर्ग मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग के सरस्वती नगर निवासी जगन्नाथ देवांगन, उम्र 53 वर्ष अपने दुपहिया वाहन से खैरागढ़ के वार्ड नं 16 दाऊचौरा अपने रिश्तेदार से मिलने आये हुये थे जहां उन्होंने देखा कि दरवाजे पर ताला लगा है, जानकारी मिली कि उनके रिश्तेदार शादी में बाहर गये हुये हैं जिसके बाद जगन्नाथ देवांगन खैरागढ़ से अपने घर दुर्ग लौटने के लिए निकल गए।
शाम करीब 7:30 बजे ग्राम जालबांधा के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे बिजली खंभे जा टकराई और जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहां मौजूद लोगों ने तत्काल 112 में फोन लगाकर घटना की सूचना मौके पर पहुंची 112 द्वारा उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ओलावृष्टि से फसलें हुई चौपट: ग्राम मड़ौदा के सैकड़ों किसानों ने ज्ञापन सौंपकर की मुआवजे की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

क्राइम
छुईखदान. सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-05-2025

कैरियर
खैरागढ़. जिले में 8 मई को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा का होगा आयोजन
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-05-2025
