Saturday, June 14 2025
Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

साकेत श्रीवास्तव
12-06-2025 12:45 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार
खैरागढ़. पिता की चिता को मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है, बेटियां चिता को आग नहीं लगा सकती इस रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर कुम्हारपारा निवासी राजेश यादव की 5 पुत्रियों ने उन्हें मुखाग्नि दी।
दरअसल कुम्हारपारा के रहने वाले राजेश यादव हाई स्कूल, ग्राम जोरातराई में लिपिक के पद पर कार्यरत थे जिनकी तबियत अचानक खराब होने के बाद परिजनों ने उन्हें भिलाई स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान कल 11 जून, बुधवार को उनका निधन हो गया।
राजेश यादव का अंतिम संस्कार किल्लापारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
उनकी 5 बेटियों ने आंखों से छलक रहे आंसुओं के बीच अपने पिता का अंतिम संस्कार किया और साबित कर दिया कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं होता।
बेटियों को अपने पिता को मुखाग्नि देते देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गई।
Comments (0)
Trending News
खैरागढ़
खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-06-2025

क्राइम
छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-06-2025
Latest News

खैरागढ़
खैरागढ़. मां की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल, राहगीरों को पिलाई शरबत
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "गरीब कल्याण के 11 वर्ष: केसीजी भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी, मंत्री दयालदास ने की सराहना"
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-06-2025
