Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. "गरीब कल्याण के 11 वर्ष: केसीजी भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी, मंत्री दयालदास ने की सराहना"

साकेत श्रीवास्तव
14-06-2025 10:26 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. "गरीब कल्याण के 11 वर्ष: केसीजी भाजपा कार्यालय में लगी प्रदर्शनी, मंत्री दयालदास ने की सराहना"
00 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गरीबों के हित में किए गए कार्यों को सराहा
खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर के.सी.जी. जिला भाजपा कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने किया। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का मंत्री दयालदास से परिचय कराया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समक्ष विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की और जिले की जरूरतों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में विक्रांत सिंह के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जून, जुलाई, अगस्त माह का राशन एकमुश्त वितरण कराने के लिए खाद्य मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गरीबों को राहत देने के लिए यह एक बड़ा कदम रहा है, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिली है।
वहीं केसीजी जिले में 15वें वित्त आयोग की ग्राम पंचायतों को लंबित भुगतान के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री दयालदास ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनी में सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को चित्रों और आँकड़ों के माध्यम से दर्शाया गया, जिसे लोगों ने सराहा।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-06-2025

क्राइम
छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में एक और कदम जन जागरूकता के लिये खैरागढ़ के बच्चे चला रहे "सबका नल सबका पानी अभियान"
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला केसीजी महिला इकाई की प्रथम बैठक संपन्न समाज को संगठित करने पर जोर
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-06-2025
