Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. पूर्व विधायक की जयंती पर प्रतिमा में अंधेरे की छाया: मोबाइल की लाइट के सहारे मिशन सन्डे ने दी स्व. देवव्रत सिंह को दी श्रद्धांजलि, नगर पालिका की लापरवाही पर भड़के

साकेत श्रीवास्तव
04-06-2025 11:58 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. पूर्व विधायक की जयंती पर प्रतिमा में अंधेरे की छाया: मोबाइल की लाइट के सहारे मिशन सन्डे ने दी स्व. देवव्रत सिंह को दी श्रद्धांजलि, नगर पालिका की लापरवाही पर भड़के
खैरागढ़. राजपरिवार के वंशज, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम इस बार प्रशासनिक लापरवाही के कारण भावनात्मक रूप से क्षत-विक्षत होता नजर आया। 3 जून की शाम को मिशन सन्डे टीम द्वारा दुर्गा चौक में स्थित स्व. सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
लेकिन जब पूरा शहर उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ा था, उस समय दुर्गा चौक की प्रतिमा अंधेरे में डूबी रही। इस दृश्य ने जनभावनाओं को गहरे स्तर पर आहत किया। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट और मोमबत्ती के सहारे दीप प्रज्वलन किया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर न केवल नागरिकों में रोष देखा गया, बल्कि स्वयं विधायक यशोदा वर्मा ने भी नगर पालिका प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मौके पर ही नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (C.M.O.) से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई और पूछा कि इतनी महत्वपूर्ण जयंती पर प्रकाश की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
विधायक वर्मा ने कहा स्वर्गीय देवव्रत सिंह न केवल खैरागढ़ राजपरिवार के उत्तराधिकारी थे बल्कि उन्होंने जनसेवा को अपना धर्म मानकर राजनीति की। उनकी सहजता सादगी और जनता से जुड़ाव आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। ऐसे व्यक्तित्व की स्मृति को सम्मान देना केवल रस्म अदायगी नहीं बल्कि जनसम्मान का विषय है।
यह महज एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अपमान है— मिशन सन्डे के संयोजक मनराखन देवांगन ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नगर की प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन में इस तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मोती जघेल, लाल अशोक सिंह, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, डॉ अरुण भारतद्वाज, रविंद्र सिंह गहेरवार, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, सूर्यकान्त यादव, भूपेंद्र वर्मा, महेश यादव, शेखर दास वैस्नव, सुदर्शन ढीमार सहित बड़ी संख्या मे मिशन सन्डे की सदस्य ने मिलकर स्व. देवव्रत सिंह के योगदान को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. डॉक्टर की दादागिरी: खबर कवरेज के दौरान पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश, गाली-गलौच कर दी धमकी
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. शर्मनाक घटना: ग्राम अवेली में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा में असामाजिक तत्व ने पहनाई जूतों की माला, ग्रामीणों में आक्रोश
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. दो सूत्रीय मांगों लेकर अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. कांग्रेस की पत्रकार वार्ता: युक्तियुक्तकरण के विरोध में बड़े आंदोलन की तैयारी
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-06-2025
