Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़. तेज रफ्तार टवेरा कार ने बाइक को मारी टक्कर: 4 घायल

साकेत श्रीवास्तव
06-05-2025 03:21 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. तेज रफ्तार टवेरा कार ने बाइक को मारी टक्कर: 4 घायल
खैरागढ़. जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ग्राम केकराजबोड़ से खैरागढ़ आ रहे बाइक सवार 4 लोगों को तेज रफ्तार टवेरा कार ने अपनी चपटे में ले लिया जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक में ललेश कुमार उम्र 21 वर्ष, आशीष जांगड़े, उम्र 17 वर्ष व लक्ष्मी बाई कुर्रे उम्र 52 वर्ष व उनका नाती जनक धुर्वे उम्र 2 वर्ष सवार थे।
जानकारी अनुसार ललेश और आशीष खैरागढ़ के एक किराना दुकान में रोज की तरह काम करने आ रहे थे वहीं लक्ष्मी बाई कुर्रे अपने नाती जनक के साथ पारिवारिक कार्य से ग्राम सलौनी जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टवेरा कार काफी तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए आस पास के लोगों ने तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है वहीं टवेरा कार का चालक फरार है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. मीरा बाई चौक तोड़फोड़ मामले को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता: कहा वो मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, कांग्रेस बेबुनियाद बातें करके नगर की जनता को गुमराह न करें
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-04-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-05-2025

क्राइम
छुईखदान. सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-05-2025

कैरियर
खैरागढ़. जिले में 8 मई को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा का होगा आयोजन
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-05-2025
