Breaking News
कैरियर
खैरागढ़. जिले में 8 मई को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा का होगा आयोजन

साकेत श्रीवास्तव
06-05-2025 09:30 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. जिले में 8 मई को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा का होगा आयोजन
खैरागढ़. नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 8 मई दिन गुरूवार को छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा का आयोजन जिले के कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे प्री इंजिनियरिंग परीक्षा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 से शाम 05:15 बजे तक प्री फॉर्मेसी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिले के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर सुमन राज ने बताया की पी.ई. टी. परीक्षा में 181 विद्यार्थी एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा में 368 विद्यार्थी जिले से सम्मिलित होंगे।
इस परीक्षा के आयोजन के लिए रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. जितेन्द्र कुमार साखरे ने बताया की परीक्षा की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अनिर्वाय रूप से मूल पहचान पत्र (वोटर आई.डी./ ड्रायविंग लाईसेंस/आधार कार्ड/पेन कार्ड/पासपोर्ट, महाविद्यालय के फोटोयुक्त परिचय पत्र) एवं व्यापम द्वारा जारी प्रवेश नत्र एवं काला अथवा बाल पेन लेकर परीक्षा के एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहेंगे। प्रथम पाली में प्रातः 09:00 बजे के उपरांत एवं द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे के उपरांत व्यापम के निर्देशानुसार किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अतः असुविधा से बचने के लिए समय का ध्यान रखें।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-05-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ओलावृष्टि से फसलें हुई चौपट: ग्राम मड़ौदा के सैकड़ों किसानों ने ज्ञापन सौंपकर की मुआवजे की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-05-2025

क्राइम
छुईखदान. सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-05-2025

कैरियर
खैरागढ़. जिले में 8 मई को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी. परीक्षा का होगा आयोजन
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-05-2025
