खैरागढ़

खैरागढ़. ग्राम केकराजबोड़ में मां कर्मा जयंती का हुआ आयोजन

साकेत श्रीवास्तव

24-04-2025 09:17 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. मां कर्मा की भक्ति और सेवा भाव सर्व समाज के लिए अनुकरणीयः विक्रांत

00 ग्राम केकराजबोड़ में मां कर्मा जयंती का हुआ आयोजन


खैरागढ़. परिक्षेत्रीय साहू संघ करमतरा व ग्राम इकाई के तत्वावधान में ग्राम केकराजबोड़ में मां कर्मा जयंती का आयोजन जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया।


अध्यक्षता जिला साहू समाज अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू व जनपद सदस्य खेमराज जैन मौजूद रहे।


गौरतलब है कि परिक्षेत्रीय साहू संघ करमतरा व ग्राम इकाई केकराजबोड़ में मां कर्मा की भव्य शोभायात्रा पूजा अर्चना के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने मां कर्मा की भक्ति और उनके त्याग व सेवा भाव को सर्व समाज के लिये बहुत अनुकरणीय बताया। विक्रांत ने मां कर्मा की भक्ति को निस्वार्थ भाव से अनुकरण करने की बात कही। ग्राम पंचायत केकराजबोड़ के मंच निर्माण के लिये 2 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। अध्यक्षता कर रहे साहू समाज के जिला अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने साहू समाज की प्राचीन परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।


साहू समाज सर्व समाज के लिये अनुकरणीय है- घम्मन साहू

विशिष्ट अतिथि घम्मन साहू ने समाज को सर्व समाज के लिए अनुकरणीय बताया और मां कर्मा की भक्ति के साथ युवा पीढ़ी और बच्चों को बिना किसी भेदभाव के एक समान बेहतर संस्कार देने की बात कही। कवि दूज राम साहू ने वर्तमान समय में बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी जिनको सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। डॉ. पदमा साहू पर्वणी ने मां कर्मा के जीवन चरित्र, उनके त्याग और संघर्षमय जीवन को कर्मा चालीसा के रूप में समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जो समाज के लिए अनुकरणीय था, इसे भी सामाजिक बंधुओ ने खूब सराहा। तहसील साहू संघ खैरागढ़ अध्यक्ष गिरधारी साहू ने समाज में बंधुत्व एवं भाईचारा को बनाये रखने की बात कही। संचालन तहसील साहू संघ खैरागढ़ सचिव शिक्षक गोपाल साहू सचिव ने किया।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि यदु कुमार साहू, नुनकरण साहू, जनपद सदस्य खेमराज जैन, अमर सिंह साहू, परमानंद साहू, दशरथ बघेल, पुराणिक वर्मा, सरपंच सौरभ साहू, विभितोष सिंह, सूर्यदमन सिंह, भूपेंद्र साहू, महेंद्र कुमार साहू, पीलू साहू सहित ग्रामीण एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. मीरा बाई चौक तोड़फोड़ मामले को लेकर भाजपा ने की प्रेस वार्ता: कहा वो मूर्ति मीरा बाई की थी ही नहीं, कांग्रेस बेबुनियाद बातें करके नगर की जनता को गुमराह न करें

BY साकेत श्रीवास्तव29-04-2025
खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

खैरागढ़

खैरागढ़. 6 महीने के भीतर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लोगों से 38 लाख रु की धोखाधड़ी: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

BY साकेत श्रीवास्तव01-05-2025
खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

खैरागढ़

खैरागढ़. जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ अटल चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम

BY साकेत श्रीवास्तव05-05-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE