Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. कलेक्टर ने बाघद्वार गुफा का किया निरीक्षण, बाघद्वार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

साकेत श्रीवास्तव
01-06-2025 09:33 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. कलेक्टर ने बाघद्वार गुफा का किया निरीक्षण, बाघद्वार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
खैरागढ़. जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर खैरागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत लक्षना स्थित ऐतिहासिक बाघद्वार गुफा का कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल और जिला पंचायत सदस्य अरुणा सिंह बनाफ़र भी उनके साथ उपस्थित रहे।
कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने गुफा में स्थित बाघेश्वरी माता के दर्शन कर स्थल की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता और बाघद्वार को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की। उन्होंने इस दिशा में प्रशासन की ओर से आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र एवं यहां पहुंचने वाले पर्यायकों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने आमनेर नदी के उद्गम स्थल माने जाने वाले कुंड का भी निरीक्षण किया और वहां भी विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से स्थल के संरक्षण और विकास की दिशा में सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकगण और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. डॉक्टर की दादागिरी: खबर कवरेज के दौरान पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश, गाली-गलौच कर दी धमकी
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अवेली सरपंच और पंच पर शासकीय भूमि में अवैध कब्जा करने का आरोप ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की कार्रवाई की मांग
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-06-2025

खैरागढ़
छुईखदान. ई-पॉश मशीन में राशन वितरण को सरलीकरण करने राशन विक्रेता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-06-2025

खैरागढ़
छुईखदान. छुईखदान-दनिया-उदयपुर मार्ग के किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा, आंदोलन की दी चेतावनी
BY साकेत श्रीवास्तव • 04-06-2025
