खैरागढ़

खैरागढ़. अवैध धान परिवहन पर सख्ती: जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर, आमजन से मांगा सहयोग

साकेत श्रीवास्तव

14-01-2026 09:35 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. अवैध धान परिवहन पर सख्ती: जिला प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नंबर, आमजन से मांगा सहयोग


खैरागढ़. जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा एक टोल फ्री नंबर 9407957350 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक अवैध रूप से धान के परिवहन, भंडारण अथवा खरीदी-बिक्री से संबंधित जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुँचा सकता है।

प्रशासन द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिक निर्भीक होकर अवैध गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकें।

अधिकारियों के अनुसार, अवैध धान परिवहन और अनियमित खरीदी से न केवल शासन को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि वास्तविक किसानों के अधिकारों का भी हनन होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि बिचौलियों और अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

जिला प्रशासन ने किसानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी धान के अवैध परिवहन, भंडारण या खरीदी-बिक्री से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 9407957350 पर सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।

प्रशासन का कहना है कि जनसहयोग से ही अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक संभव है और इससे धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा वास्तविक किसानों के हित सुरक्षित रहेंगे।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. मंडई मेले की खुशियां मातम में बदलीं, चाकूबाजी में 26 वर्षीय युवक की मौत

BY साकेत श्रीवास्तव13-01-2026
खैरागढ़. जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

क्राइम

खैरागढ़. जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 5 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

BY साकेत श्रीवास्तव08-01-2026
खैरागढ़. जमीन की लालच में एक बार फिर आस्था तार-तार: शनि मंदिर के पास पीपल वृक्ष गिराने की कोशिश, पुलिस ने जब्त की जेसीबी

खैरागढ़

खैरागढ़. जमीन की लालच में एक बार फिर आस्था तार-तार: शनि मंदिर के पास पीपल वृक्ष गिराने की कोशिश, पुलिस ने जब्त की जेसीबी

BY साकेत श्रीवास्तव10-01-2026

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE