खैरागढ़

खैरागढ़. सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल, मोदी हैं तो मुमकिन है, ये नारा नहीं बन गई है जन आकांक्षा, कैबिनेट मंत्री ने कही ये बात

साकेत श्रीवास्तव

12-06-2025 02:09 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल, मोदी हैं तो मुमकिन है, ये नारा नहीं बन गई है जन आकांक्षा, कैबिनेट मंत्री ने कही ये बात

खैरागढ़. केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 जून, गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि विधायक नवागढ़ व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 साल देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। यह कार्यकाल आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की नींव साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी हैं। आयुष्मान भारत योजना से अब गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। पहले योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंचता था, अब सरकारी सहायता सीधे खातों में पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।


मोदी है तो मुमकिन है अब नारा नहीं, हकीकत है

मंत्री ने कहा कि पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण की चर्चा होती थी, अब नवाचार और विकास की बात होती है। उन्होंने ऑपरेशन सिंधुरखा का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत के साहस और संकल्प का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, जीएसटी लागू करने और वक्फ कानून में बदलाव जैसे साहसिक फैसले लिए हैं।


जहां भाजपा सरकार, वहां गरीब का कल्याण

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यों की बदौलत अब शासन सेवा का माध्यम बन गया है। आज की राजनीति प्रदर्शन की संस्कृति पर आधारित हो गई है। विदेश नीति में भारत की सांस्कृतिक पहचान दिख रही है। रक्षा निर्यात 30 गुना बढ़ा है और भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को केंद्र में रखा गया है। सरकारी योजनाओं की निगरानी हो रही है, पारदर्शिता के लिए ई-नीलामी को बढ़ावा दिया गया है। योग और आयुर्वेद को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई गई है।


कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:

प्रेस वार्ता में मंत्री दयाल दास बघेल, पूर्व विधायक व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ बिसेसर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद पंचायत छुईखदान अध्यक्ष पुष्पा वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता टीके चंदेल, अनिल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य अरुणा सिंह बनाफर, जनपद सदस्य ज्योति जंघेल, माहेश्वरी वर्मा, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, कीर्ति वर्मा, पार्षद रूपेंद्र रजक, विनय देवांगन, संदीप वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

BY साकेत श्रीवास्तव12-06-2025
छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

क्राइम

छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

BY साकेत श्रीवास्तव08-06-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम

BY साकेत श्रीवास्तव11-06-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE