खैरागढ़

खैरागढ़. सहायक विकास विस्तार अधिकारी(ADEO) भर्ती परीक्षा 15 जून को, जिले में बनाए गए हैं 11 परीक्षा केंद्र

साकेत श्रीवास्तव

12-06-2025 08:46 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. सहायक विकास विस्तार अधिकारी(ADEO) भर्ती परीक्षा 15 जून को, जिले में बनाए गए हैं 11 परीक्षा केंद्र 


खैरागढ़. जिले में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा, जो कि प्रातः पाली में होगी।


परीक्षा के नोडल अधिकारी रेणुका रात्रे ने बताया कि इस परीक्षा हेतु खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्रों की स्थापना की गई है, जहाँ कुल 2774 परीक्षार्थियों के लिए सीटें आवंटित की गई हैं। ओएमआर सीटों की संख्या 2780 है। खैरागढ़ विकासखंड के लिए परीक्षा केंद्र रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ – 600 सीटें, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ – 480 सीटें, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम कन्या विद्यालय, खैरागढ़ – 300 सीटें, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलीमपारा, खैरागढ़ – 120 सीटें, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , खैरागढ़ – 180 सीटें, विवेकानंद पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, खैरागढ़ – 180 सीटें, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, खैरागढ़ – 180 सीटें, माइलस्टोन पब्लिक स्कूल, खैरागढ़ – 120 सीटें, वेस्लीयन अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अलीमपारा, खैरागढ़ – 240 सीटें, प्रेम कुमार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ – 240 सीटें शामिल है। इसी प्रकार छुईखदान विकासखंड के लिए परीक्षा केंद्र वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय, छुईखदान – 134 सीटें शामिल है 

   

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। पहचान पत्र के रूप में अभ्यर्थी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी पहचान पत्र में से कोई एक मान्य दस्तावेज साथ ला सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो स्पष्ट नहीं है, फोटो नहीं छपा है, या फोटो के स्थान पर हस्ताक्षर अंकित हैं, उन्हें विशेष रूप से दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था पहचान की पुष्टि के लिए की गई है।


परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

BY साकेत श्रीवास्तव12-06-2025
छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

क्राइम

छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

BY साकेत श्रीवास्तव08-06-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम

BY साकेत श्रीवास्तव11-06-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE