Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. लोधी समाज युवा संगठन विस्तार को लेकर खैरागढ़ में हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के दिशा-निर्देश पर हुआ आयोजन

साकेत श्रीवास्तव
29-06-2025 07:59 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. लोधी समाज युवा संगठन विस्तार को लेकर खैरागढ़ में हुई महत्वपूर्ण बैठक, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के दिशा-निर्देश पर हुआ आयोजन
खैरागढ़. लोधी समाज छत्तीसगढ़ के युवा संगठन के प्रदेश विस्तार को लेकर खैरागढ़ के लाराबन भवन में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के दिशा-निर्देशन एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा जिला महासचिव सितेश वर्मा ने किया, जबकि स्वागत भाषण युवा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा ने दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
सुरेश सिंगौर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति समाज का सबसे मजबूत स्तंभ है। जब तक वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग नहीं मिलेगा, संगठन सशक्त नहीं हो सकता। प्रदेश में युवा संगठन के विस्तार के लिए सभी सर्किलों से तीन-तीन युवाओं के नामों का पैनल भेजने की अपील की गई, जिससे उनकी कार्यकुशलता के आधार पर प्रदेश संगठन में पदभार सौंपा जा सके।
संगठन मंत्री बंधु जंघेल, रायपुर जिलाध्यक्ष अधीन जंघेल, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष बसंत सिंगौर एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन में भागीदारी देने की अपील की।
बैठक में प्रदेश स्तर से महिला प्रदेश अध्यक्ष दशमत जंघेल, उपाध्यक्ष नंद बाबा चंदेल, प्रदेश प्रचार सचिव भरत वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला स्तर से इश्वरी वर्मा, नंदकुमार चंदेल, रामस्वरूप वर्मा, ज्योति जंघेल, द्रोपती वर्मा, कुसुम जंघेल, अन्नपूर्णा जंघेल, रुक्मणी वर्मा, इंद्राणी वर्मा, कविता जंघेल, झूलेंद्र जंघेल, नितिन वर्मा, रोहित लिल्हारे, नवीन वर्मा, राजहंस वर्मा, लाला राम जंघेल, रूपेश जंघेल, आकाश वर्मा, जागेश्वर जंघेल, बालमुकुंद वर्मा, डॉ. डेरा लाल मसखरे, नेतराम जंघेल, अवध जंघेल, अशोक जंघेल, गोरेलाल वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, मोतीराम जंघेल, अमन वर्मा, अजेन हरीश वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा साथी व सर्किल पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा ने सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बैठक समाज में एकजुटता और नेतृत्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments (0)
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़/खैरागढ़. 50 वर्षों की सेवा, अब सम्मान की बारी: आंगनबाड़ी संघों ने सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-07-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "खैरबना में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी: टोनही बताने पर पड़ोसियों ने रची थी साजिश"
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. दिलीपपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: तीन गंभीर रूप से घायल, टंगिया, ब्लेड व चैन से हुए हमले
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम सलौनी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम, सहकारिता को हरियाली से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जले दस्तावेजों पर सियासत गर्म: शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-07-2025
