Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, खैरागढ़ BEO कार्यालय का किया घेराव

साकेत श्रीवास्तव
12-06-2025 09:43 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, खैरागढ़ BEO कार्यालय का किया घेराव
खैरागढ़. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 जून, गुरुवार को जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने खैरागढ़ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार की नीतियों को शिक्षकों एवं छात्रों के खिलाफ बताया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को अविलंब रोकने की मांग की।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 45 हजार शिक्षकों की नई भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के पद ही समाप्त किए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ शिक्षकों का भविष्य संकट में आ गया है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों को खाली किया जा रहा है। यह दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया, तो आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता और शिक्षक मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।
इस दौरान विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, उपाध्यक्ष उत्तम ठाकुर पीसीसी सदस्य निलांबर वर्मा, खैरागढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती महोबिया, विप्लव साहू, गेंदलाल कुर्रे, रज्जाक खान पुरुषोत्तम दीपक देवांगन दयाराम पटेल शत्रुघन दिलीप लहरे संदीप सिरमौर गौतम चंद जैन, पारस साहू, देवकांत यादव चंद्रेश यादव, रिंकू गुप्ता, शुभम वर्मा, हिमाचल राजपूत, प्रसाद वर्मा, घनश्याम साहू, बलदेव वर्मा, यतेंद्रजीत विक्की क्षत्रिय, घसिया यादव, मुकेश श्रीवास्तव, राधे वर्मा, भागवत साहू सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, युक्ति युक्त कारण वापस लो वापस लो आदि नारे लगाए। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के विरोध में नारे लगे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन स्थानीय शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-06-2025

क्राइम
छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. पिपरिया वार्ड को मिली नई राशन दुकान की सौगात: जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया उद्घाटन
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व तैयारी में जुटा प्रशासन: फतेह मैदान में शिविर लगाकर किया गया स्कूल बसों का सत्यापन और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-06-2025
