Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. खैरागढ़ स्वास्थ्य सेवा में नई उम्मीद: 21 डॉक्टरों की नियुक्ति, विवादित डॉक्टर बाहर

साकेत श्रीवास्तव
01-07-2025 07:12 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़ सिविल अस्पताल में लंबे समय से विवादों में रहे डॉक्टर का तबादला, तो वहीं जिले में 21 नए डॉक्टरों की नियुक्ति
खैरागढ़. लगभग दो दशकों से खैरागढ़ सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ. प्रवीण सिंह परिहार का आखिरकार स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें खैरागढ़ से हटाकर कवर्धा भेजा गया है। डॉ. परिहार का नाम पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रहा है, जिससे स्थानीय जनों में असंतोष व्याप्त था।
कुछ दिनों पहले उनके सहायक पर पोस्टमार्टम के बदले मृतक परिजनों से पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप सामने आया था। इसके बाद अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक युवक से मारपीट और डॉक्टर द्वारा नियमित ओपीडी में न बैठने की शिकायतें भी मिली थीं।
विवाद यहीं नहीं थमे। हाल ही में कांग्रेस नेताओं के साथ उनके सरकारी आवास में संचालित निजी क्लिनिक में खबर कवरेज के लिए पहुंचे एक पत्रकार से डॉ. परिहार ने न केवल अभद्रता की, बल्कि पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी। इस पूरे घटनाक्रम से स्वास्थ्य विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे थे।
नगरवासियों की लंबे समय से यह मांग थी कि डॉ. परिहार को तत्काल हटाया जाए और किसी योग्य व जिम्मेदार चिकित्सक को पदस्थ किया जाए। अब स्थानांतरण के बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब अस्पताल की अव्यवस्था में सुधार होगा।
जिले को मिले 21 नए डॉक्टर
इधर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 21 एमबीबीएस डॉक्टरों की पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। इनमें से 18 चिकित्सकों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ये सभी डॉक्टर पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग व आवंटन प्रक्रिया के बाद दो वर्षों की संविदा सेवा पर नियुक्त किए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के इस प्रयास को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि अब खैरागढ़ जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होंगी।
Comments (0)
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़/खैरागढ़. 50 वर्षों की सेवा, अब सम्मान की बारी: आंगनबाड़ी संघों ने सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-07-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "खैरबना में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी: टोनही बताने पर पड़ोसियों ने रची थी साजिश"
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. दिलीपपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: तीन गंभीर रूप से घायल, टंगिया, ब्लेड व चैन से हुए हमले
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम सलौनी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम, सहकारिता को हरियाली से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जले दस्तावेजों पर सियासत गर्म: शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-07-2025
