Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: दीपक बैज के स्वागत में गूंजे नारे, मनराखन देवांगन ने अफसरशाही पर साधा निशाना

साकेत श्रीवास्तव
03-07-2025 04:07 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: दीपक बैज के स्वागत में गूंजे नारे, मनराखन देवांगन ने अफसरशाही पर साधा निशाना
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के खैरागढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिला गठन के बाद बैज का यह दूसरा दौरा था, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
स्थानीय विश्रामगृह परिसर पार्टी के झंडों, फूल-मालाओं और पटाखों से गूंज उठा। "दीपक बैज ज़िंदाबाद", "भूपेश बघेल ज़िंदाबाद", और "कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद" जैसे नारों से समूचा शहर कांग्रेसमय नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की अगुवाई मिशन संडे संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने की। उन्होंने स्वागत समारोह में खैरागढ़ की स्थानीय समस्याओं को मुखरता से उठाते हुए कहा, “यहां प्रशासनिक सुस्ती से जनता परेशान है। शिकायतें अनसुनी हैं और फाइलें धूल खा रही हैं। अफसरशाही का रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, जनसंघर्ष और कार्यकर्ताओं की भूमिका को कांग्रेस की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ता ही हमारी असली पूंजी हैं। हम जनविश्वास के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्षरत हैं और संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।”
बैज ने मिशन संडे की सराहना करते हुए इसे संगठन की ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को जनसेवा से जोड़ते हुए कांग्रेस को घर-घर तक पहुंचा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता विप्लव साहू, अरुण भारद्वाज, दीपक देवांगन (नेता प्रतिपक्ष), दिलीप लहरे, रविंद्र सिंह गहेरवार, अजय देवांगन, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, सूर्यकांत यादव, भूपेंद्र वर्मा, सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Comments (0)
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़/खैरागढ़. 50 वर्षों की सेवा, अब सम्मान की बारी: आंगनबाड़ी संघों ने सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-07-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "खैरबना में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी: टोनही बताने पर पड़ोसियों ने रची थी साजिश"
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. दिलीपपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: तीन गंभीर रूप से घायल, टंगिया, ब्लेड व चैन से हुए हमले
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम सलौनी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम, सहकारिता को हरियाली से जोड़ने की प्रेरणादायक पहल
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जले दस्तावेजों पर सियासत गर्म: शिक्षा विभाग की लापरवाही पर भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-07-2025
