Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. पिपरिया वार्ड को मिली नई राशन दुकान की सौगात: जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया उद्घाटन

साकेत श्रीवास्तव
13-06-2025 07:38 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. पिपरिया वार्ड को मिली नई राशन दुकान की सौगात: जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया उद्घाटन
00 विक्रांत सिंह बोले– अब वार्डवासियों को राशन के लिए नहीं जाना होगा दूर
खैरागढ़ - नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के पिपरिया वार्ड में एक नवीन राशन दुकान का शुभारंभ किया गया। इस राशन दुकान का उद्घाटन केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर विक्रांत सिंह ने कहा कि पिपरिया वार्डवासियों को अब राशन के लिए अन्य वार्ड या दुकानों में भटकना नहीं पड़ेगा। यह दुकान लोगों की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खोली गई है, जिससे अब सुलभ और समय पर राशन वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।
हितग्राहियों को तीन महीने का राशन वितरण, तौलकर की शुरुआत
इस अवसर पर राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत तीन महीने का एकमुश्त चावल वितरण किया गया। विक्रांत सिंह ने स्वयं हितग्राहियों को चावल तौलकर वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीन महीने के चावल एकमुश्त मिलने से बरशात के समय हितग्राहियों को परेशानी न हो इसके लिए सरकार एकमुश्त चावल वितरण कर रही है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक बड़ी राहत है।
राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के सहयोग से वार्ड की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी सकारात्मक प्रयासों का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, कृष्णा वर्मा, विनय देवांगन, कमलेश कोठले, आयश सिंह, रूपेंद्र रजक, मोनिका रजक, देवीन बाई कोठले, कीर्ति वर्मा, नंद चंद्राकर, चेतन निषाद, गिरवर पटेल, शैलेन्द्र वर्मा, हर्षवर्धन वर्मा, देवकरण वर्मा, राजेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-06-2025

क्राइम
छुईखदान. इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में एक और कदम जन जागरूकता के लिये खैरागढ़ के बच्चे चला रहे "सबका नल सबका पानी अभियान"
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला केसीजी महिला इकाई की प्रथम बैठक संपन्न समाज को संगठित करने पर जोर
BY साकेत श्रीवास्तव • 14-06-2025
