Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में एक और कदम जन जागरूकता के लिये खैरागढ़ के बच्चे चला रहे "सबका नल सबका पानी अभियान"

साकेत श्रीवास्तव
14-06-2025 11:07 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में एक और कदम जन जागरूकता के लिये खैरागढ़ के बच्चे चला रहे "सबका नल सबका पानी अभियान"
खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ के पुराना टिकरापारा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। आत्मनिर्भर खैरागढ़ की दिशा में स्थानीय बच्चों और आसपास के बड़ों में सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी और सुरक्षा का भाव जगाने के लिये सबका नल सबका पानी का पोस्टर लगाया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में सरकारी संपत्ति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि सार्वजनिक संपत्ति हमारी साझा जिम्मेदारी है और इसका संरक्षण और उपयोग हमें सही तरीके से करना चाहिए। इससे न केवल हमारी सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा होगी, बल्कि हम सभी के लिए इसका लाभ भी सुनिश्चित होगा।
सबका नल सबका पानी जैसी पहलों से हम अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज: पिता की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-06-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. जिले के कई थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, इसलिए उठाया गया ये कदम
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. इकरा फाउंडेशन ने समाज के जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का किया वितरण
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव के आगमन को लेकर शिवसैनिको में उत्साह, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-06-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. दाऊचौरा घाट में बह रहा नाली का पानी, प्रशासनिक लचरता से बना शराबियों का अड्डा कभी जीवनदायिनी कही जाने वाली नदी का अस्तित्व खतरे में
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-06-2025
